स्थानीय समाचारगुमलाझारखंड
आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित 67-सिसई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला:- आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों के निमित दिनांक 28.12. 2024 को विकास भवन के सभागार कक्ष में 67-सिसई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण संपन्न कराया गया।
उक्त प्रशिक्षण में DLMT प्रशिक्षक द्वारा विस्तृत रूप से मतदान केन्द्रों से संबंधित जानकारी एवं अपने कार्य तथा दायित्यों के वारे में बताया गया। प्रशिक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी पदाधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कर्तव्यों को पुरी दृढ़ता के साथ ससमय निष्पादन करें।
![]()



