कचहरी में रिक्शा के लिए भटकते विकलांग बिरिया केरकेट्टा से मिले विजय सिंह

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,

गुमला:- माले के प्रमंडल प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने बैटरी संचालित रिक्शा के लिए कचहरी में भटक रहे जिला मुख्यालय गुमला से महज 3 किलोमीटर दूर नवाडीह काशीटोली निवासी बिरिया केरकेट्टा के पास स्वयं जाकर मुलाकात की और विकलांग बिरिया का हाल-चाल जाना। श्री सिंह को विकलांग ने बताया कि लगभग 5 वर्षों से मैं विकलांगों को मिलने वाली बैटरी रिक्शा के लिए आवेदन देते आ रहा हूं लेकिन सरकार के पास मेरे जैसे असहाय के लिए शायद फंड की कमी है। रिक्शा नहीं मिलने से मुझे चलने फिरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर श्री सिंह ने कहा कि सरकार व प्रशासन के उदासीन रवैया के कारण घुटने और दोनों हाथ के बल पर चलने वाले बिरिया को रिक्शा के लिए भड़काने का दृश्य सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। क्योंकि सरकार जब लोगों की द्वार तक पहुंच गई तो इस तरह की समस्या क्यों दिखलाई पड़ रही है। श्री सिंह ने गुमला डीसी से बात कर शीघ्र बिरिया को रिक्शा दिलाने की कोशिश करने की बात कही है।
![]()




