राजमहल
Trending

छठ महापर्व को लेकर सांसद विजय हांसदा ने किया घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर, व्रतियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

Views: 7
0 0
Read Time:2 Minute, 58 Second

रिपोर्ट : केशव तिवारी (राजमहल)

राजमहल। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजमहल में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और व्रतियों की सुविधा को देखते हुए गुरुवार को राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, रोशनी, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छठ महापर्व से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान सांसद विजय हांसदा ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। राजमहल के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। ऐसे में घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

छठ महापर्व को लेकर सांसद विजय हांसदा ने किया घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

उन्होंने घाटों की नियमित साफ-सफाई, पहुंच पथ को सुगम बनाने और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समुचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही घाटों पर पर्याप्त रोशनी, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण में अधिकारी और झामुमो नेता रहे मौजूद

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सामू हेंब्रम, कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन, नगर अध्यक्ष मो. केताबुद्दीन, झामुमो नगर अध्यक्ष मो. अजरूद्दीन उर्फ आजाद, नगर प्रबंधक वीरेश कुमार, जितेश कुमार चौधरी, किशन बर्मन और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button