छठ महापर्व को लेकर साड़म पश्चिमी दामोदर छठ घाट पर चला सफाई अभियान
समाजसेवी सूरज लाल सिंह और ओएनजीसी के सहयोग से जेसीबी लगाकर हुई घाटों व रास्तों की सफाई, जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

गोमिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गोमिया प्रखंड के साड़म पश्चिमी पंचायत क्षेत्र में घाटों की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में समाजसेवी सूरज लाल सिंह और ओएनजीसी से प्राप्त जेसीबी के सहयोग से दामोदर छठ घाट, तिवारी छठ घाट, मैदान परिसर तथा वहां तक पहुंचने वाले रास्तों की सफाई कराई गई।

छठ महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे देखते हुए सफाई अभियान चलाया गया। जेसीबी की मदद से घाटों और आसपास के क्षेत्रों में जमा गंदगी हटाई गई तथा रास्तों को आवागमन के योग्य बनाया गया। इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी देखी गई।

जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीण रहे उपस्थित
सफाई अभियान के दौरान जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, मुखिया शोभा देवी, पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी, उपमुखिया पंकज जैन, पूर्व उपमुखिया विकास जैन, हरिदास प्रसाद, तेजवंत प्रसाद, सुरेंद्र यादव, नेपाली दे, राजेंद्र नायक, बिनोद तिवारी, प्रमोद प्रसाद, लक्ष्मीकांत तिवारी, बिमल केवट, राम प्रसाद, दिलीप डे, अमित दे, अवधेश तिवारी, बासुदेव यादव और रूपेश प्रसाद, डबलू पाठक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
![]()





