
Views: 8
Read Time:1 Minute, 20 Second
अजीत नारायण प्रसाद की रिपोर्ट,
गोमिया प्रखण्ड के साड़म बंगाली टोला स्थित जोड़ा दुर्गा मंदिर में बुधवार को समाज के लोगों सहित क्षेत्रीय लोगों ने सिंदूर खेला करते हुए नवपत्रिका और प्रतिमाओं का बड़े ही धूमधाम से किए विसर्जन|

महिलाएं, लड़कियां और रथ ने लोगों को किए अचंभित
इस वर्ष बंगाली टोला में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष कुछ खास देखने को मिला, जिसमें एक मंदिर समिति द्वारा बनाए गए रथ को महिलाएं और लड़कियों सहित पुरुष वर्ग संयुक्त रूप से खींचते नजर आए| जिसमें पूरा क्षेत्र भक्तिमय दिखा|
जनप्रतिनिधि सहित गणमान्यजन रहे उपस्थित
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सूरज लाल सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह, उप मुखिया पंकज जैन, समिति सदस्य, श्रद्धालुओं सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे|
![]()



