स्थानीय समाचारगुमलाझारखंड
गोल्डन बॉय अनीत उरांव का किया गया जोरदार स्वागत


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
गुमला:- लखनऊ में आयोजित 67वीं नेशनल स्कूली गेम्स 2023 (SGFI ) में एथलेटिक्स के U–14 आयु वर्ग में आवासीय एथलेटिक्स बालक प्रशिक्षण केंद्र ,परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम गुमला के प्रशिक्षु 80 मीटर हर्डल दौड़ में गोल्ड एवम 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता अनित उरांव का गुमला आगमन पर उप विकास आयुक्त,गुमला द्वारा बुके एवम अंगवस्त्र दे कर स्वागत एवम बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

साथ ही खेल छात्रावास के सभी प्रशिक्षुओं द्वारा केक काट कर सहपाठी का स्वागत किया गया। इस मौके पर अनित के मां– पापा ,बहन,चाचा उपस्थित हो कर अनीत को बधाई दी।
![]()




