भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के बैनर तले सभी रैयतों ने जोगना टांड़ से निकाली भूमि अधिकार न्याय यात्रा,सौंपा मांग पत्र


लातेहार:-भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को सभी रैयतों ने जोगना टांड़ से भूमि अधिकार न्याय यात्रा निकाली।जो मेन रोड होते हुए पैदल यात्रा करते हुए समाहरणालय पहुंच कर समाहरणालय घेराव किया।न्याय यात्रा में शामिल भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारी और रैयतों ने अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन मे सरकार विरोधी नारेबाजी भी की।न्याय यात्रा और समाहरणालय घेराव के उपरांत पांच सूत्री मांगों पत्र उपायुक्त लातेहार को सौंपा गया। जिसमे 2016-17 तक कटे रशीद को ऑनलाइन करने एवम NHAI फोरलेन निर्माण मे जमीन का मुआवजा बाजार मूल्य के आधार पर करने समेत अन्य मांग शामिल है।मौके पर समिति के अध्यक्ष गुंजर उरांव,संयोजक बीरेंद्र प्रसाद,सुरेंद्र पासवान,हीरा यादव बसंत यादव,रंजित यादव,रमेश उरांव,मिथिलेश पासवान समेत काफी संख्या में जिले भर के रैयत शामिल थे।
![]()




