बीमार नकुल वर्मा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह
चिकित्सकों से मिलकर इलाज की जानकारी ली, परिजनों को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

गोमिया/साड़म। साड़म पश्चिमी पंचायत क्षेत्र निवासी नकुल वर्मा पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वे पिछले कुछ दिनों से रांची स्थित आरएमसीएच के ट्रामा इमरजेंसी विभाग में इलाजरत हैं। इसकी सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह अस्पताल पहुंचे और नकुल वर्मा तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस दौरान जिला परिषद सदस्य ने इलाज में जुटे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से भी मुलाकात की। उन्होंने मरीज के उपचार की जानकारी लेते हुए यह सुनिश्चित करने पर चर्चा की कि इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

चिकित्सकों ने बताया कि नकुल वर्मा की स्थिति में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। उम्मीद जताई गई कि जल्द ही वे पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट सकेंगे।
वहीं, अस्पताल पहुंचकर मरीज का हालचाल जानने और इलाज को लेकर पहल करने पर नकुल वर्मा के परिजनों ने जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने आगे भी मरीज की देखरेख और आवश्यक सहयोग की अपेक्षा जताई।
![]()





