पाकुड़
Trending

मंगलहाट दुर्गा पूजा 2026: 5001 कन्याओं की कलश शोभायात्रा, द्वादशी तक मेला

द्वादशी तक सजेगा दुर्गा पूजा मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आतिशबाजी, तारामाची और ब्रेक डांस झूले रहेंगे आकर्षण का केंद्र

Views: 42
0 0
Read Time:4 Minute, 45 Second

मंगलहाट संवाददाता। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मंगलहाट में भक्ति और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से 5001 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। उत्तरवाहिनी गंगा घाट से गंगाजल लेकर निकली कन्याओं की इस यात्रा में श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इसी के साथ मंगलहाट में दुर्गा पूजा के धार्मिक अनुष्ठानों और मेले का शुभारंभ हुआ।

शोभायात्रा का उद्घाटन समिति अध्यक्ष सुभाष चंद्र दास, कोषाध्यक्ष शंकर साधन बोश, संटू यादव, दिगंबर कर्मकार और दिलीप कर्मकार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। इससे पूर्व समिति की ओर से मुख्य अतिथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मंगलहाट दुर्गा पूजा 2026: 5001 कन्याओं की कलश शोभायात्रा, द्वादशी तक मेला

उत्तरवाहिनी गंगा घाट से भरा गया गंगाजल

कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मलाहिटोला, डेढ़गामा और मुन्नापटाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए राजमहल के कन्हैयास्थान स्थित उत्तरवाहिनी गंगा घाट पहुंची। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर राजमहल पुलिस बल मौजूद रहा। गंगा घाट पर पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं के कलश में गंगाजल भरवाया।

इसके बाद कन्याएं और अन्य श्रद्धालु गंगाजल लेकर वापस मंदिर की ओर रवाना हुए। रास्ते भर ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे और मां दुर्गा के जयकारे लगाते रहे। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। इस दौरान समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच शरबत और प्रसाद का वितरण भी किया गया।

प्रशासन के सहयोग से हो रहा भव्य आयोजन

समिति अध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासनिक पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। प्रशासन और पूजा समिति के आपसी समन्वय से प्रत्येक वर्ष पूजा, मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। रविवार को मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।

द्वादशी तक चलेगा मेला, झूले और आतिशबाजी बढ़ाएंगे रौनक

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अनुसार, दुर्गा पूजा के अवसर पर द्वादशी तक मेला और विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में आतिशबाजी, तारामाची झूला, ब्रेक डांस और मिकी माउस बच्चों सहित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। धार्मिक आयोजनों के साथ मनोरंजन की व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

इनकी रही सक्रिय भागीदारी

आयोजन को सफल बनाने में संटू यादव, दिलीप कर्मकार, शंकर साधन बोस, प्रीतम मंडल, सूरज मंडल, मनोज मंडल, मनोरंजन मंडल, मोहन शर्मा, गोपाल राय, सुगलु यादव सहित समिति के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button