झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

आदर में आजीविका महिला सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न,महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

Gharhwa news

Views: 7
0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second

बरडीहा संवाददाता। आदर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, आदर की वार्षिक आमसभा उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में महिला सशक्तीकरण, स्वरोजगार, वित्तीय अनुशासन और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रवीण सिंह, जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश, समाजसेवी पुष्प रंजन, आदर पंचायत के मुखिया, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कैडर, स्वयं सहायता समूहों की दीदियां तथा संकुल स्तरीय संगठन की सदस्य शामिल हुईं।

आदर में आजीविका महिला सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न,महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

सभा को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रवीण सिंह ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आपातकालीन सहायता के लिए 112 और स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए 104 नंबर की उपयोगिता के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा कि जानकारी ही सशक्तीकरण का आधार है। जागरूक होकर ही महिलाएं अपने अधिकारों को समझ सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मिलने वाली राशि का सही उपयोग करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा आर्थिक रूप से मजबूत बनने की अपील की। साथ ही आश्वासन दिया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए महिलाएं संबंधित अधिकारियों से बेझिझक संपर्क कर सकती हैं।

आदर में आजीविका महिला सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न,महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

बीडीओ ने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए समाज से नशामुक्ति की दिशा में सक्रिय पहल करने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं को रोजगार के नए अवसर तलाशने और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।

जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण मजबूत परिवार, समाज और गांव की नींव है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने की अपील की।

आमसभा में स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने, लखपति दीदी योजना, बचत एवं ऋण की समय पर वापसी, वित्तीय अनुशासन और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Loading

आदर में आजीविका महिला सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न,महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button