झारखंड समाचारपाकुड़
Trending
रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, दी श्रद्धांजलि
Sahibganj News

Views: 40
Read Time:1 Minute, 0 Second
बोरियो संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन से झारखंड में शोक का माहौल है। उनके अंतिम संस्कार में बोरियो विधायक धनंजय सोरेन शामिल हुए और दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान विधायक धनंजय सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

रूपी सोरेन के निधन से उनके परिवार, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक व्याप्त है। उनके निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
![]()




