
जमशेदपुर : समाजसेवी बंटी सिंह एवं स्थानीय लोगों की पहल व जनसहयोग से जर्जर लुआबासा पुलिया की मरम्मती कराई गई। रेडीमिक्स कंक्रीट का उपयोग कर उक्त क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मती होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब हो कि उक्त जर्जर पुलिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बना हुआ था। आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। ऐसे में क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मती होने से लोग बंटी सिंह की पहल की सराहना कर रहे हैं।
अप्पू तिवारी ने कहा कि जनसरोकार से जुड़े कार्यों के लिए केवल पद और अधिकार की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि इच्छाशक्ति और सेवा भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है।
यदि समाज के लोग अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आएं तो कई समस्याओं का समाधान प्रशासनिक इंतजार किए बिना भी किया जा सकता है।
वहीं समाजसेवी बंटी सिंह ने कहा कि जनहित और जनसेवा के संकल्प को लेकर मैं सदैव कृत संकल्पित हूं। मुझे अपनी इच्छाशक्ति और कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास है।
उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ मिलकर सेवा कार्य करना ही उनका उद्देश्य है। जनता के आशीर्वाद और सहयोग से आगे भी इसी प्रकार जनहित से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
![]()




