
जमशेदपुर : विश्व हृदय दिवस के मौके पर आकांक्षा सोशल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी एवं डॉ.बी.कुमार क्लीनिक, हरमू, रांची के द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर आयोजित की गई।

हनुमान मंदिर प्रांगण, हिनू चौक, रांची में आयोजित हृदय जांच शिविर सुबह 10 : 30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। शिविर में सीपीआर तकनीक (कार्डियो पल्मोनरी पुनर्जीवन ) के बारे में लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन कर दिखाया गया । उक्त उपचार कैसे और कब दिया जाता है तथा मरीज को क्या लाभ होता है, किस स्थिति में मरीज को सीपीआर देना चाहिए आदि।
शिविर में लगभग 35 मरीजों का इलाज़ किया गया एवं उचित दवाएं और जरूरी जांच की भी सलाह दी गई।
बता दें कि डॉ.बी.कुमार रांची के आर्किड हॉस्पिटल के कंसल्टेंट कार्डियक, डायबिटिक और फिजिशियन हैं। हरमू रोड, रांची में इनका अपना क्लीनिक भी है।

शिविर में डॉक्टर परामर्श, दवाइयां एवं कुछ जरूरी जांच बिल्कुल मुफ्त में की गई।
सोसाइटी के सभी लोगों ने इस स्वास्थ(हृदय) शिविर के आयोजन के लिए डॉ.बी.कुमार और टीम को धन्यवाद दिया तथा सहयोग की सराहनीय की ।
शिविर में विशेष रूप से आकांक्षा सोसाइटी के विवेक चांद, सत्यजीत रॉय, अक्षय मिश्रा, सतीश अग्रवाल, कौशिक चांद, शांतनु मुखर्जी, अंशुमन राज, अभिषेक गुप्ता एवं सचिन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस शिविर को सफल बनाने में कुछ दवा कंपनी ओल्केयर लेबोरेटरीज, सिंटिगो लाइफ़ साइंस, इंटास, डॉ रेड्डीज, अजंता फार्मा का सहयोग अच्छा रहा।
![]()




