पाकुड़ संवाददाता।. जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, पाकुड़ में सोमवार को एक दिवसीय भर्ती कैंप-सह-निबंधन कैंप का आयोजन किया गया. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित कैंप में निजी क्षेत्र के तीन स्थानीय नियोजकों ने हिस्सा लिया.

260 पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया
भर्ती कैंप में सिक्युरिटी गार्ड, एसएलवी, एसएस, सीनियर असिस्टेंट, एबीडीई सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 260 रिक्तियां उपलब्ध थीं. भर्ती प्रक्रिया के दौरान 12 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि पांच अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया. वहीं, निबंधन कैंप के माध्यम से 24 अभ्यर्थियों का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन कराया गया.
अभ्यर्थियों को दी गयी सुविधाओं की जानकारी
कैंप के दौरान अभ्यर्थियों को जिला नियोजनालय की ओर से उपलब्ध करायी जा रही विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी दी गयी. इनमें आइटी लैब, पुस्तकालय, कैरियर काउंसेलिंग, निबंधन कैंप, रोजगार मेला और भर्ती कैंप शामिल हैं.
आगे भी लगेंगे भर्ती व रोजगार कैंप
जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया कि जिले के युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगे भी नियमित रूप से भर्ती कैंप-सह-निबंधन कैंप और रोजगार मेले आयोजित किये जायेंगे. इसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जायेगा.
कार्यक्रम में उच्च वर्गीय लिपिक कामिनी कुमारी, यंग प्रोफेशनल शैलेश कुमार सिंह, नियोजक प्रतिनिधि गौतम सिंह, जय कुमार, प्रमोद दास समेत जिला नियोजनालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे.पाकुड़. जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, पाकुड़ में सोमवार को एक दिवसीय भर्ती कैंप-सह-निबंधन कैंप का आयोजन किया गया. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित कैंप में निजी क्षेत्र के तीन स्थानीय नियोजकों ने हिस्सा लिया.
260 पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया
भर्ती कैंप में सिक्युरिटी गार्ड, एसएलवी, एसएस, सीनियर असिस्टेंट, एबीडीई सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 260 रिक्तियां उपलब्ध थीं. भर्ती प्रक्रिया के दौरान 12 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि पांच अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया. वहीं, निबंधन कैंप के माध्यम से 24 अभ्यर्थियों का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन कराया गया.
अभ्यर्थियों को दी गयी सुविधाओं की जानकारी
कैंप के दौरान अभ्यर्थियों को जिला नियोजनालय की ओर से उपलब्ध करायी जा रही विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी दी गयी. इनमें आइटी लैब, पुस्तकालय, कैरियर काउंसेलिंग, निबंधन कैंप, रोजगार मेला और भर्ती कैंप शामिल हैं.
आगे भी लगेंगे भर्ती व रोजगार कैंप
जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया कि जिले के युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगे भी नियमित रूप से भर्ती कैंप-सह-निबंधन कैंप और रोजगार मेले आयोजित किये जायेंगे. इसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जायेगा.
कार्यक्रम में उच्च वर्गीय लिपिक कामिनी कुमारी, यंग प्रोफेशनल शैलेश कुमार सिंह, नियोजक प्रतिनिधि गौतम सिंह, जय कुमार, प्रमोद दास समेत जिला नियोजनालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे.
![]()