स्थानीय समाचार
चिप्स लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पलटा, चालक बाल-बाल बचा


बरहरवा। बोरियो–साहिबगंज मुख्य मार्ग पर रणचरा पुल के समीप गुरुवार अहले सुबह एक चिप्स लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना बंदरकोला स्कूल जाने वाले रास्ते के पास हुई।
जानकारी के अनुसार हाईवा चिप्स लोड कर साहिबगंज से बोरियो की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन रणचरा पुल के करीब पहुँचा, चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण हाईवा सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि वाहन का अगला हिस्सा और शीशा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।
![]()




