स्थानीय समाचार
Trending

Ranchi News

Pakud News

Views: 27
0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

कोटालपोखर (साहिबगंज)। रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से लापता हुए चार वर्षीय बच्चे को रांची पुलिस ने साहिबगंज पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा स्थित एक घर से सकुशल बरामद कर लिया। संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए संदिग्धों में चार तीनपहाड़ और एक राजमहल क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। सभी से रांची ले जाकर गहन पूछताछ की जाएगी।

रांची स्टेशन से लापता चार वर्षीय बच्चा सकुशल बरामद, तीनपहाड़ से मिला सुराग; 5 संदिग्ध हिरासत में

ट्रेन बदलने के दौरान हुआ था बच्चा गायब

चुटिया थाना की महिला इंस्पेक्टर पूनम कुजूर ने बताया कि 24 सितंबर को बच्चे की मां दिलमेट राजवाड़े अपने बच्चे के साथ आंध्र प्रदेश के सलेम से छत्तीसगढ़ स्थित घर लौट रही थीं। इसी दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बदलने के लिए वे उतरी थीं। तभी स्टेशन के बाहर से उनका चार वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने चुटिया थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी।

CCTV फुटेज से मिला सुराग

पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसी आधार पर चुटिया थाना पुलिस ने धनबाद पुलिस के सहयोग से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया।

इसके बाद तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में साहिबगंज पुलिस के सहयोग से बाबूपाड़ा में छापेमारी कर बच्चे को सकुशल बरामद किया गया।

जांच जारी, कारणों की तलाश

पुलिस अब हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चे को वहां क्यों लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इनका किसी अन्य आपराधिक मामले से संबंध है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

रांची स्टेशन से लापता चार वर्षीय बच्चा सकुशल बरामद, तीनपहाड़ से मिला सुराग; 5 संदिग्ध हिरासत में

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button