
बरहरवा (संवाददाता)। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरासीन में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि तारक घोष ने की। इस दौरान विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार नियुक्त पर्यवेक्षक विवेक भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ चुनाव
सभा में उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों की सहभागिता से लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं मतदान के माध्यम से समिति का गठन किया गया। इसके बाद मुख्तार आलम को निर्विरोध अध्यक्ष तथा एलोवारा बीबी को उपाध्यक्ष चुना गया।

आधिकारिक घोषणा
पर्यवेक्षक विवेक भारद्वाज ने नवगठित समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने नई समिति को बधाई दी और विद्यालय के सर्वांगीण विकास तथा पठन-पाठन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई।
उपस्थित लोग
इस अवसर पर वासिम अकरम, अब्दुल रौफ, बैदूल आलम, मोजिबुर रहमान, वसीउर रहमान, हसीना बीबी, संजीत पहाड़िया, सोनिया पहाड़िन, यूनुस शेख, शमीम शेख, फिरदोशी खातून, रेजाउल शेख, रोजिना खातून, सायवारा बीबी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
![]()




