
घाघरा (गुमला), संवाददाता प्रेम कुमार साहू,
घाघरा थाना क्षेत्र के छोटा अजियातु गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण एक गरीब महिला बसंती देवी का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके कारण मकान अचानक ढह गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
मकान गिरने के कारण पीड़िता परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है। घर में रखा सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने अब रहने और जीवन-यापन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

पीड़िता बसंती देवी ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और वे स्वयं अपने स्तर से मकान का पुनर्निर्माण कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने प्रशासन और सरकार से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
![]()




