पाकुड़
Trending

पतना-हिरणपुर सड़क पर बड़ी कार्रवाई: ठेकेदार डिबार, ब्लैकलिस्ट प्रक्रिया शुरू

खराब गुणवत्ता पर विभाग सख्त, सवा करोड़ की सिक्योरिटी मनी जब्त:जल्द नए टेंडर से होगी मरम्मत

Views: 24
0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second

कोटालपोखर रिपोर्ट: निशांत कुमार सानू,

साहिबगंज जिले के पतना चौक से हिरणपुर तक करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए सड़क मरम्मती कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने के बाद पथ निर्माण विभाग ने संबंधित संवेदक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। वर्ष 2024 में हरियाणा की जेके एसोसिएट कंपनी द्वारा कराए गए इस कार्य में एग्रीमेंट के तहत तीन वर्षों तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी तय थी, लेकिन निर्माण के एक वर्ष के भीतर ही सड़क कई स्थानों पर जर्जर हो गई।

पतना पोस्ट ऑफिस के पास, केंदुआ गंडकी टोला, हाटपाड़ा, नीचे टोला, आमगाछी, शिवापहाड़, मोहब्बतपुर, दुर्गापुर, वीरगांव और हथिगढ़ समेत कई इलाकों में सड़क की हालत खराब हो चुकी है। जगह-जगह गिट्टी उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पतना-हिरणपुर सड़क पर बड़ी कार्रवाई: ठेकेदार डिबार, ब्लैकलिस्ट प्रक्रिया शुरू

बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं हुआ मेंटेनेंस
विभागीय सूत्रों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति को लेकर कंपनी को कई बार पत्र भेजकर मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया था। यहां तक कि अल्टीमेटम भी दिया गया, लेकिन इसके बावजूद संवेदक ने नियमों के अनुसार मेंटेनेंस कार्य नहीं कराया।

शिकायत के बाद तेज हुई कार्रवाई
बीते 3 सितंबर को पतना प्रखंड में आयोजित बैठक के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाल स्थिति की शिकायत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के समक्ष रखी थी। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

ठेकेदार डिबार, ब्लैकलिस्ट प्रक्रिया शुरू
लगातार लापरवाही के बाद विभाग ने जेके एसोसिएट कंपनी को डिबार कर दिया है और ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। साथ ही कंपनी की करीब सवा करोड़ रुपये की सिक्योरिटी मनी भी जब्त कर ली गई है।

जल्द होगा नया टेंडर
पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि सरकारी प्रक्रिया के तहत जल्द ही नए सिरे से टेंडर निकाला जाएगा और दूसरे संवेदक के माध्यम से सड़क की मरम्मती कराई जाएगी।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभाग की सख्ती से अब क्षेत्र में सड़क सुधार की उम्मीद जगी है।

Loading

पतना-हिरणपुर सड़क पर बड़ी कार्रवाई: ठेकेदार डिबार, ब्लैकलिस्ट प्रक्रिया शुरू

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button