पाकुड़
Trending

नेपाल ग्लेशियर हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, कोटालपोखर से नेपाल-तिब्बत गए यात्रियों की जुटाई जा रही जानकारी

थाना प्रभारी ने परिजनों से की अपील—कैलाश यात्रा या नेपाल-तिब्बत गए लोगों की सूचना तुरंत थाने में दें

Views: 68
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

कोटालपोखर संवाददाता। नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरने के बाद आई भीषण फ्लैश फ्लड से भारी तबाही मची है। ग्लेशियर से बर्फ, चट्टान और मलबे का तेज बहाव नदी घाटियों में पहुंचने से भोटेकोशी समेत आसपास की नदियों में जलप्रलय जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है। नेपाल और तिब्बत में कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

नेपाल ग्लेशियर हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, कोटालपोखर से नेपाल-तिब्बत गए यात्रियों की जुटाई जा रही जानकारी

नेपाल में हुई इस प्राकृतिक आपदा को देखते हुए झारखंड पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस स्तर पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि झारखंड के किसी क्षेत्र से नेपाल, तिब्बत अथवा कैलाश यात्रा पर गए लोग इस हादसे में फंसे तो नहीं हैं। इसके लिए जिला और थाना स्तर पर यात्रियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसी क्रम में गुरुवार को साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना की पुलिस सक्रिय नजर आई। कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य कैलाश यात्रा, नेपाल या तिब्बत गया हुआ है, तो इसकी सूचना तत्काल कोटालपोखर थाना को दें।

थाना प्रभारी ने परिजनों से संबंधित यात्री का नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि आपदा के बाद कई यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में कोटालपोखर क्षेत्र से नेपाल, तिब्बत या कैलाश यात्रा पर गए लोगों का डाटा जुटाकर सत्यापन किया जा रहा है, ताकि किसी व्यक्ति के लापता होने की स्थिति में समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि अपने परिजनों से संबंधित सही जानकारी जल्द से जल्द थाना को उपलब्ध कराएं। समय पर सूचना मिलने से संबंधित यात्रियों की स्थिति का पता लगाने में मदद मिल सकती है।

जानकारी देने के लिए संपर्क करें:
कोटालपोखर थाना
📱 +91 72829 15757

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button