पाकुड़

पाकुड़ में मतदान दल के पदाधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न

Views: 58
0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second
पाकुड़ में मतदान दल के पदाधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न

पाकुड़ : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को बाजार समिति परिसर, पाकुड़ में मतदान दल के पदाधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को भली-भांति समझना और बार-बार दोहराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे।

पाकुड़ में मतदान दल के पदाधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न

उन्होंने निर्देश दिया कि बैलेट पेपर के उपयोग, मतपेटी (बैलेट बॉक्स) की तैयारी, मतदान सामग्री के सुरक्षित संधारण तथा निर्धारित प्रक्रिया का पूरी सावधानी से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सामग्री पूर्व से उपलब्ध रहेगी और मतदान कर्मी तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही कार्य करें।

उपायुक्त ने केंद्रों पर सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक भीड़ या व्यवधान से बचने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कर्मियों को अपने मोबाइल नंबर उपलब्ध रखने और आपसी समन्वय बनाए रखने की हिदायत दी, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित संपर्क स्थापित कर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी एवं मतदान दल के सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button