महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का निधन,रांची पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी
Ranchi News

रांची। झारखंड पुलिस की 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का बुधवार को रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सुमित्रा कच्छप गिरिडीह जिला बल में पदस्थापित थीं। वर्तमान में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट में कोर्ट नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया था।

पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुमित्रा कच्छप का पार्थिव शरीर रांची पुलिस लाइन लाया गया। यहां झारखंड पुलिस की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।
सुमित्रा कच्छप के निधन से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत दारोगा को श्रद्धांजलि दी।
![]()





