स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार
प्रांतीय कला संगम प्रतियोगिता से लौटने के बाद छात्राएं एसएसवीएम लातेहार में हुए सम्मानित.


लातेहारः-जिला मुख्यालय के बाजकुम स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में 18 अगस्त दिन सोमवार को सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन कि गई। कार्यक्रम में प्रांतीय कला संगम राजकमल विधा मंदिर धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले बहनों कि वापसी के बाद अपने विधालय में सहभागिता पत्र व शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती वन्दना के पश्चात् किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के सचिव विवेक कुमार गुप्ता एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबल्लम शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से बहनों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया इस कार्यक्रम में समस्त विधालय परिवार की सहभागिता रही।
![]()




