झारखंड समाचारपाकुड़
Trending

साहिबगंज में बाढ़ का कहर: पानी में डूबने से महिला की मौत,पांच दिनों में 3 लोगों की गई जान

Sahibganj news

Views: 8
0 0
Read Time:4 Minute, 28 Second

बरहरवा: साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना नया टोला में शुक्रवार देर रात बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय महिला पुष्पा देवी की मौत हो गई. वह मुरारी मंडल की पत्नी थीं. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.बाढ़ के पानी से चारों ओर घिरे घर से रात में शौचालय जाने के दौरान महिला गहरे पानी में चली गईं. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद पानी में उनका शव बरामद हुआ.

साहिबगंज में बाढ़ का कहर: पानी में डूबने से महिला की मौत,पांच दिनों में 3 लोगों की गई जान

शौचालय जाने निकली थीं,गहरे पानी में चली गईं

मृतका के पति मुरारी मंडल ने बताया कि उनका घर चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है. शुक्रवार की रात पुष्पा देवी शौचालय जाने के लिए घर से अकेले निकली थीं.
इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं. काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने आसपास तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान पानी में उनका शव मिला.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एसआइ अखिलेश कुमार सिंह पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पुष्पा देवी अपने पीछे एक पुत्र और चार पुत्रियां छोड़ गई हैं. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.

पांच दिनों में डूबने से तीन लोगों की मौत

साहिबगंज प्रखंड के कई ग्रामीण इलाके इस समय बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं. जलजमाव और बाढ़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
पिछले पांच दिनों में बाढ़ और पानी में डूबने की अलग-अलग घटनाओं में एक बच्ची समेत तीन लोगों की जान जा चुकी है. लगातार हो रही इन घटनाओं से बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है.

7 सितंबर को भी बड़ी कोदरजन्ना में हुई थी मौत

7 सितंबर को भी बड़ी कोदरजन्ना गांव में 56 वर्षीय जीछु राम, पिता धन्नी राम, की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई थी.
एक ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुछ ही दिनों के अंतराल पर दूसरी मौत होने से ग्रामीणों में चिंता और बढ़ गई है.

छह सितंबर से बच्ची लापता

6 सितंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्ण प्रसाद दियारा में नहाने के दौरान छह वर्षीय कंचन कुमारी गहरे पानी में डूबकर लापता हो गई थी.
कई दिनों बाद भी बच्ची का पता नहीं चल सका है. बाढ़ के पानी और नदी क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं के कारण ग्रामीणों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत महसूस हो रही है.

पुलिस-एनडीआरएफ की टीम कर रही निगरानी

मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है. उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम भी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर रही है.
प्रशासन की ओर से लोगों से बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से नहीं जाने और बच्चों को विशेष रूप से पानी से दूर रखने की अपील की जा रही है.

Loading

साहिबगंज में बाढ़ का कहर: पानी में डूबने से महिला की मौत,पांच दिनों में 3 लोगों की गई जान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button