झारखंड समाचारट्रेंडिंगलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

गोवा ट्रायल के लिए साहिबगंज के एमानुएल किस्कू चयनित, वर्ल्ड स्कूल गेम्स की राह मजबूत

Sahibganj news

Views: 10
0 0
Read Time:3 Minute, 6 Second

साहिबगंज संवाददाता। इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएफ) जिम्नैसियाड के तहत ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 3 से 8 दिसंबर 2026 तक आयोजित वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भारतीय टीम की संभावित भागीदारी के मद्देनजर साहिबगंज जिले के एथलीट एमानुएल किस्कू का चयन ट्रायल के लिए किया गया है।

गोवा ट्रायल के लिए साहिबगंज के एमानुएल किस्कू चयनित, वर्ल्ड स्कूल गेम्स की राह मजबूत

जिले के सिदो-कान्हु स्टेडियम स्थित खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु एवं +2 राजस्थान उच्च विद्यालय, साहिबगंज के कक्षा 9 के छात्र एमानुएल किस्कू 6 से 7 अक्टूबर तक अटल स्टेडियम, गुजीरा (बम्बोलिम), नॉर्थ गोवा में आयोजित 110 मीटर हर्डल्स ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

नेशनल स्तर पर दिखा चुके हैं दम
प्रशिक्षक योगेश यादव के मार्गदर्शन में अभ्यास करने वाले एमानुएल ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित ‘खेलो झारखंड’ एसजीएफआई प्रतियोगिता में प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद लखनऊ के गुरु गोविंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स (अंडर-17, बालक वर्ग) के 110 मीटर हर्डल्स में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई। इसी उपलब्धि के आधार पर उन्हें ट्रायल के लिए चुना गया है।

2 अक्टूबर को होंगे रवाना
एमानुएल किस्कू 2 अक्टूबर को साहिबगंज से रांची होते हुए गोवा के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह है।

जिलेभर से मिल रही बधाइयां
इस उपलब्धि पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव माधव चंद्र घोष समेत कई जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने एमानुएल को शुभकामनाएं दी हैं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Loading

गोवा ट्रायल के लिए साहिबगंज के एमानुएल किस्कू चयनित, वर्ल्ड स्कूल गेम्स की राह मजबूत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button