अपराध
Trending

रांगा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार

पंचायत के दौरान पति के साथ कमरे में गई थी महिला, अगली सुबह मायके के पास मिला शव

Views: 11
0 0
Read Time:3 Minute, 53 Second

कोटालपोखर संवाददाता। रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर आदिवासी टोला में 35 वर्षीय विवाहिता दुल्हन हेंब्रम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पति धोना किस्कू पर हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को कुछ ही घंटों में थाना क्षेत्र के एक जंगल से गिरफ्तार कर लिया। मृतका के चाचा एवं बिशनपुर के ग्राम प्रधान ढेपांग हेंब्रम के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रांगा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार

पंचायत के दौरान पति के साथ कमरे में गई थी महिला

पुलिस के अनुसार, घटना से एक दिन पहले दुल्हन हेंब्रम के साथ मारपीट को लेकर ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत हुई थी। पंचायत के दौरान ही उसका पति धोना किस्कू उसे कमरे के अंदर ले गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

शिकायत के अनुसार, ग्रामीणों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने कमरे के अंदर से महिला की चीख-पुकार भी सुनी। कुछ देर बाद ग्रामीण अपने-अपने घर चले गए।

अगली सुबह मिला महिला का शव

अगली सुबह दुल्हन हेंब्रम का शव उसके मायके के पास मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए तत्काल छापेमारी शुरू की। पुलिस के अनुसार, कुछ ही घंटों के भीतर धोना किस्कू को थाना क्षेत्र के एक जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

चाचा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बताया गया कि मृतका के पिता नहीं हैं। उसके चाचा ढेपांग हेंब्रम, जो बिशनपुर के ग्राम प्रधान भी हैं, ने पुलिस को आवेदन दिया। इसी आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button