सांसद विद्युत वरण महतो को फिर मिला संसद रत्न पुरस्कार
Jamshedpur News

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो को लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक बार पुनः संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया है।उन्हें नई दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम हाल में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें मुख्य अतिथि केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी.
किशन रेड्डी के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर सम्मानित अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा एवं विकास मंत्री उत्तर पूर्व क्षेत्र सुकांत मजूमदार उपस्थित थे। जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के माननीय पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई उपस्थित थे। वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष हंसराज अहिर ने की।

उल्लेखनीय है कि प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन के तत्वावधान में सांसद रत्न अवार्ड कमेटी ने कुल 10 लोकसभा सदस्यों, दो राज्यसभा सांसदों एवं चार संसदीय समिति को वर्ष 2026 का संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया।यह पुरस्कार लोकसभा में इस वर्ष बजट सेशन के अंत तक उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर तय किया गया।
जिन अन्य सांसदों को इस पुरस्कार के लिए पुरस्कृत किया गया उनमें जगदंबिका पाल, पी पी चौधरी, निशिकांत दुबे, डॉक्टर एकनाथ शिंदे, प्रवीण पटेल, लुंबा राम चौधरी, हेमंत विष्णु स्वरा, स्मिता उदय वाघ, नरेश गणपत म्हास्के, मेधा विश्राम कुलकर्णी एवं नरहरि अमीन शामिल है ।
इसके आलावे कृषि संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ चरणजीत सिंह चन्नी, वित्त संबंधी समिति के अध्यक्ष भतृहरी महताब, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समिति के अध्यक्ष सप्तगिरि शंकर उल्का एवं कोयला एवं खान संसदीय समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।
गौरतलब हो कि संसद रत्न अवार्ड समिति का गठन पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर किया गया था और सांसदों की कार्य क्षमता एवं उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है । सांसद श्री महतो को यह पुरस्कार लगातार पांचवीं बार मिला।
संसद रत्न पुरस्कार लगातार मिलने पर सांसद श्री महतो ने कहा कि यह पुरस्कार जमशेदपुर लोकसभा के एक-एक जनता को समर्पित है । सांसद श्री महतो ने कहा कि वे किसी पुरस्कार या अवार्ड की आशा में नहीं बल्कि हर छोटा या बड़ा महत्वपूर्ण मामले को सदन में रखने का प्रयास करते हैं ताकि सवाल के माध्यम से सरकार का ध्यान हम आकृष्ट कर सकें और सरकार इस पर उचित पहल कर सके।
सांसद श्री महतो ने कहा कि वह लोकसभा में अपने लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर के भी मामलों को यथा संभव उठाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य जन-जन की सेवा करना है । जनता ने जिस आशा और उम्मीद के साथ उन्हें इस सदन में भेजा है सदन में उनकी आवाज पहुंचे यही उनका लक्ष्य है।
![]()




