जमशेदपुरझारखंड समाचारट्रेंड्सबीजेपीस्थानीय समाचार
Trending

भर्ती घोटालों के खिलाफ भाजपा का डीसी कार्यालय घेराव,सीबीआई जांच की मांग

डीसी कार्यालय पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

Views: 7
0 0
Read Time:9 Minute, 10 Second

जमशेदपुर : राज्य के विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा डीसी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। मामले की सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमें वापसी की मांग को जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जिले के उपायुक्त कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में विभिन्न मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ता शरीक हुए।

भर्ती घोटालों के खिलाफ भाजपा का डीसी कार्यालय घेराव,सीबीआई जांच की मांग

प्रदर्शन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झामुमो-कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार विरोधी नारों के साथ अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शन में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद भाजपा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिले के उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रों के हित में तीन प्रमुख मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की गई है ।

भर्ती घोटालों के खिलाफ भाजपा का डीसी कार्यालय घेराव,सीबीआई जांच की मांग

ज्ञापन में मांग की गई कि छात्र आंदोलन के दौरान एवं उसके बाद छात्रों पर विभिन्न थानों में दर्ज एफआईआर को अविलंब रद्द किया जाए। जेपीएससी एवं जेएसएससी द्वारा आयोजित जिन परीक्षाओं में धांधली एवं अनियमितताओं के कारण उन्हें रद्द अथवा स्थगित किया गया है, उसकी सीबीआई जांच की अनुशंसा राज्य सरकार तत्काल करें।

साथ ही, धांधली के मामलों में गिरफ्तार आयोग के अध्यक्ष के अलावा जिम्मेदार आयोग के अन्य सदस्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि दोषियों को संरक्षण और छात्रों पर कार्रवाई, यह दोहरा रवैया नहीं चलेगा।

पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने कहा कि सरकार छात्रों के समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास की है । भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और धांधली के आरोपों ने राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी कोई सामान्य प्रशासनिक चूक नहीं है। यदि किसी परीक्षा में गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्र, किसान ,मजदूर, नौजवान, महिलाओं के हितों के विरुद्ध कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर छात्रों ने शांतिपूर्वक आंदोलन चलाया। परंतु मुख्यमंत्री ने छात्रों को भ्रमित कर आंदोलन को साजिश के तहत कुचलने का काम किया।

इतना ही नहीं छात्रों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दोहरा चरित्र प्रदर्शित किया। झारखंड की जनता विशेषकर युवा , अभिभावक सब देख रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि छात्रों का आखिर कसूर क्या है ? यदि अनियमितता के विरुद्ध आवाज नहीं उठाएंगे तो न्याय कैसे मिलेगा ?
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अब चुप बैठने वाले नहीं हैं।

जिले के उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया है यदि हेमंत सोरेन सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती है तो आंदोलन तेज होगा।
पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने में लगी है झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने झारखंड के युवाओं के साथ सबसे अधिक छल किया है।

जब-जब राज्य के युवा अपने अधिकार और हक की आवाज लेकर सड़क पर उतरे हैं, तब-तब सरकार ने उनकी आवाज सुनने के बजाय लाठी, मुकदमे और दमन के जरिए उन्हें दबाने का प्रयास किया है।
जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि छात्रों के भविष्य का सौदा करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा,रामबाबू तिवारी, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, राजन सिंह, राजेश शुक्ल, योगेश मल्होत्रा, अनिल मोदी, कुलवंत सिंह बंटी, मिथिलेश सिंह यादव, रमेश हांसदा, कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रिंकू सिंह, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, संजीव कुमार, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, धर्मेंद्र प्रसाद, हलदर नारायण साह, सोनू ठाकुर, काजू सांडिल, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, सागर राय, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, सुशीला शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिनव सिन्हा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, उपेंद्र गिरी, रविन्द्र सिसोदिया, रंजीत सिंह, पप्पू उपाध्याय, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, हन्नु जैन, नीरज शर्मा, जुगनू वर्मा, कृष्ण पद सिंह, मधुसूदन महतो, राकेश चौबे, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, सुमित शर्मा, निधु दास, श्यामल महाकुड़, सनत कुमार सी, सनातन दास, पप्पू सिंह, राकेश सिंह, शांति देवी, सुबोध झा, राकेश चौधरी, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, प्रोबिर चटर्जी राणा, बोलटू सरकार, श्रीराम प्रसाद, बबलू गोप, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, हरिकिशोर तिवारी, माणिक सिंह, पुरुषोत्तम मिश्रा, पवन अग्रवाल, अशोक सिंह चौहान, चितरंजन वर्मा, गंगा साहू, महेश्वर प्रताप सिंह, अबु अशरफ, खेलाराम बेसरा, ओम प्रकाश सिंह, दीपू शर्मा, चिंटू सिंह, अमर सिंह, लालचंद सिंह, मनोज सिंह, सीमा दास, ममता भूमिज, ममता सिंह, मीरा सिंह, निनु कुदादा, नामता मुक्ता, मिनी सिंह, जया शर्मा, शांति देवी, हलदर शुक्ला, रेणु झा, किरण सिंह, संध्या नंदी, मीणा शर्मा, रूपा देवी, स्नेहलता, अमिश अग्रवाल, बिरेन महतो, लोकनाथ त्रिपाठी, रमेश विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

भर्ती घोटालों के खिलाफ भाजपा का डीसी कार्यालय घेराव,सीबीआई जांच की मांग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button