जमशेदपुर में ब्रह्माकुमारीज का तीन दिवसीय शिविर 27 नवंबर से
ब्रह्माकुमारीज का तीन दिवसीय शिविर 27 से 29 नवंबर तक,राजयोग ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली का मिलेगा प्रशिक्षण

जमशेदपुर:-सर्व आत्माओं को शांति का संदेश देने के उद्देश्य से ब्रह्मा कुमारीज़ यूनिवर्सल पीस पैलेस, सोनारी द्वारा तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 27 , 28 एवं 29 नवंबर को यह आयोजन होगा। जीवन को शांत, सकारात्मक और सफल बनाने में यह शिविर मददगार साबित होगा।
शिविर में आत्म-शांति, राजयोग ध्यान और सकारात्मक जीवन शैली पर आधारित व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि प्रोजेक्टर द्वारा ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां, प्रेरणादायक वीडियो स्क्रीनिंग, आध्यात्मिक खेल एवं रोचक गतिविधियां, साहित्य प्रदर्शनी तथा विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन होगा।

इसमें युवा, विद्यार्थी, गृहस्थ, व्यवसायी — जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के इच्छुक सभी वर्ग के लोग इसमें निशुल्क भाग ले सकते हैं।
ब्रह्मा कुमारीज़ यूनिवर्सल पीस पैलेस, प्लॉट न. 75, मरीन ड्राइव रोड, सोनारी में प्रातः 7:00 से 8:30 बजे, दोपहर 3:00 से 4:30 बजे, सायं 6:30 से 8:00 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण करा सकते हैं।
इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 92347 66511 तथा 94303 89529 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
![]()





