झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

Jharkhand:चढ़ाई पर नहीं चढ़ सका पिकअप,पीछे लुढ़ककर पलटा;पुलिस पहुंचने से पहले हटाया गया वाहन

पुलिस पहुंचने से पहले हटाया वाहन

Views: 33
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

पाकुड़ संवाददाता। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुंजबोना-लिट्टीपाड़ा पीडब्ल्यूडी सड़क स्थित लबदा घाटी में सोमवार सुबह मिक्सचर मशीन लेकर जा रहा बिना नंबर का पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में वाहन पर सवार एक मजदूर के आंशिक रूप से घायल होने की सूचना है। घटना के बाद ठेकेदार घायल मजदूर को इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले गया।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन हिरणपुर थाना क्षेत्र से मजदूरों और मिक्सचर मशीन को लेकर लिट्टीपाड़ा के मोहनपुर गांव जा रहा था। लबदा घाटी में चढ़ाई के दौरान वाहन चढ़ नहीं सका। इसके बाद पिकअप पीछे की ओर लुढ़कने लगा और असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन पर सवार एक मजदूर को चोट लगी।

Jharkhand:चढ़ाई पर नहीं चढ़ सका पिकअप,पीछे लुढ़ककर पलटा;पुलिस पहुंचने से पहले हटाया गया वाहन

पुलिस पहुंचने से पहले हटाया वाहन

घटना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक और मजदूरों ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को उठाकर घटनास्थल से हटा दिया। बताया जा रहा है कि वाहन का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस समेत अन्य आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं थे। इसी कारण वाहन को आनन-फानन में घटनास्थल से हटाए जाने की बात सामने आ रही है।

मिक्सचर मशीन को हालांकि मौके पर ही छोड़ दिया गया था। बाद में दूसरी गाड़ी की मदद से मशीन को भी वहां से हटा लिया गया।

डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस

बताया गया कि हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वहां से हटाया जा चुका था। घायल मजदूर की स्थिति के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “Jharkhand:चढ़ाई पर नहीं चढ़ सका पिकअप,पीछे लुढ़ककर पलटा;पुलिस पहुंचने से पहले हटाया गया वाहन

  1. सड़क पर गाड़ी चलाने की आदत कभी अच्छी नहीं रही। कभी ऐसी स्थिति में गाड़ी चलाने का अनुभव अलग होता है जब सड़क पर गड्ढे हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button