पाकुड़
Trending

पाकुड़ में राशन दुकान लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और अपाची बाइक बरामद

Pakud News

Views: 7
0 0
Read Time:7 Minute, 6 Second
  • लोडेड देसी कट्टा, कारतूस, चाकू और बिना नंबर की अपाची बाइक बरामद; दो अक्तूबर की वारदात में इस्तेमाल बैग भी मिला, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

पाकुड़ संवाददाता। महुलपहाड़ी राशन दुकान लूटकांड में पाकुड़ पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लोडेड देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक चाकू, पीठु बैग और बिना नंबर प्लेट की लाल रंग की अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। पुलिस के मुताबिक, बरामद पीठु बैग का इस्तेमाल दो अक्तूबर को महुलपहाड़ी गांव में राशन दुकान पर फायरिंग कर लूटपाट की कोशिश के दौरान किया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में चल रही कार्रवाई को अहम सफलता मिली है।

पाकुड़ में राशन दुकान लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और अपाची बाइक बरामद

सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के सतकठिया गांव निवासी एतवारी हेम्ब्रम उर्फ नरेश दा उर्फ टिंपु सोरेन (30) और दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हरिणसिंगा गांव निवासी लालु कुमार उर्फ लालु राय (24) के रूप में हुई है।

पुलिस को देखते ही भागने लगे, घेराबंदी कर दबोचे गये

एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया था। पुलिस के अनुसार, 18 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पातपहाड़ी गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान लाल रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान एतवारी हेम्ब्रम के पास से लोडेड देसी कट्टा, मोबाइल फोन और पीठु बैग बरामद हुआ। वहीं, लालु कुमार के पास से एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और चाकू मिला। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

दो अक्तूबर को राशन दुकान पर की थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, दो अक्तूबर 2026 को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के महुलपहाड़ी गांव स्थित राशन दुकान में पांच से छह अपराधियों ने फायरिंग कर लूटपाट का प्रयास किया था। इस घटना को लेकर पाकुड़िया थाना कांड संख्या 69/2026 दर्ज किया गया था। वारदात के बाद पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर चार आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। हालांकि, दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये थे।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी अभियान के दौरान दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

पूछताछ में वारदात से जुड़े अहम खुलासे होने का दावा

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान एतवारी हेम्ब्रम ने महुलपहाड़ी की घटना में शामिल होने के साथ सात अक्तूबर को आंगनगड़िया गांव में पुलिस से बचकर भागने की बात स्वीकार की है। वहीं, लालु राय ने कथित तौर पर घटना की योजना में शामिल होने और छह अपराधियों को महुलपहाड़ी में लूटपाट के लिए भेजने की बात कही है।

इस संबंध में पाकुड़िया थाना कांड संख्या 78/2026, दिनांक 19 अक्तूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(5)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एतवारी हेम्ब्रम के खिलाफ अमड़ापाड़ा, गोपीकांदर, रामगढ़, शिकारीपाड़ा, काठीकुंड और सुंदरपहाड़ी थानों में वर्ष 2013 से 2017 के बीच कई मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आगजनी और आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े मामले शामिल हैं।

वहीं, लालु कुमार उर्फ लालु राय के खिलाफ शिकारीपाड़ा थाने में वर्ष 2020 के दो मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, रंगदारी और धमकी से संबंधित आरोप शामिल हैं। इसके अलावा, उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट से जुड़ा एक सत्र वाद भी दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

विशेष छापेमारी दल में ये पदाधिकारी थे शामिल

कार्रवाई में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, महेशपुर थाना प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, रद्दीपुर ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता, सिमलोंग ओपी प्रभारी सुकदेव साहा, तकनीकी शाखा के अरविंद कुमार राय और नगर थाना के रवि शर्मा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

Loading

पाकुड़ में राशन दुकान लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और अपाची बाइक बरामद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button