झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

लातेहार में 23 शिक्षकों को मिला सम्मान, तीन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नामित

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला:उपायुक्त संदीप कुमार

Views: 21
0 0
Read Time:3 Minute, 26 Second

लातेहार। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में जिला शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त  संदीप कुमार ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

लातेहार में 23 शिक्षकों को मिला सम्मान, तीन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नामित

समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार, प्रशिक्षण, शैक्षणिक सामग्री निर्माण, FLN एवं NIPUN, कंटेंट डेवलपमेंट, मास्टर ट्रेनर, स्कूल लीडरशिप तथा प्रश्नपत्र निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के कुल 23 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

जिला शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान के तहत रूबी बानो (आरके प्लस टू हाई स्कूल, बालूमाथ), राजेश चंद्र गुप्ता (पीएम श्री रेजिडेंशियल हाई स्कूल, नेतरहाट) एवं धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय (यूपीजी प्लस टू हाई स्कूल, गारू) को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

लातेहार में 23 शिक्षकों को मिला सम्मान, तीन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नामित

वहीं, जिला शिक्षक योग्यता सम्मान के तहत मेधा रानी, मो. इमरान आलम, कुंदन प्रसाद, उत्तम कुमार पांडेय, राजेश कुमार, कुमारी अनामिका, अभिमन्यु कुमार, आलोक कुमार, अनुपा मिंज, राजीव रंजन कुमार, ज्योति कुमार सिंह, चंदन कुमार, नंददेव राम, मनीष कुमार, रूबी कुमारी, बिनिता शर्मा, मुकेश साहू, अवंतिका आनंद, सोनाली कुमारी एवं अंजू कुजूर को उनके शैक्षणिक एवं विभागीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उपायुक्त ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और नवाचार विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देते हैं। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

लातेहार में 23 शिक्षकों को मिला सम्मान, तीन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नामित

समारोह में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button