पाकुड़
Trending

बोरियो पहुंची भर्ती सुधार यात्रा: “नौकरी नहीं बिकने देंगे”, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का ऐलान

JPSC-JSSC में पारदर्शिता की मांग, 45 परीक्षाओं पर कार्रवाई का दावा; युवाओं का मिला समर्थन

Views: 7
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

बोरियो पहुंची भर्ती सुधार यात्रा: “नौकरी नहीं बिकने देंगे”, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का ऐलान

बरहरवा/बोरियो संवाददाता:
JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के तहत चल रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा रविवार को बोरियो पहुंची। यहां छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने स्थानीय युवाओं और अभ्यर्थियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आंदोलन के उद्देश्य को विस्तार से बताया।

सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य की सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता की कमी है और बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे गरीब, आदिवासी और मूलवासी छात्रों के भविष्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी अभ्यर्थी के खिलाफ नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए है।

उन्होंने दावा किया कि छात्र आंदोलन के दबाव के कारण अब तक 45 परीक्षाओं पर कार्रवाई हुई है। इनमें 22 परीक्षाएं रद्द की गई हैं, 17 परीक्षाओं की जांच चल रही है और 6 परीक्षाओं पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष छात्रों के टूटते सपनों को बचाने के लिए है, ताकि भविष्य में योग्यता और मेहनत के आधार पर ही नियुक्ति हो सके।

देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि भर्ती व्यवस्था में सुधार के लिए यह यात्रा राज्य के सभी 24 जिलों में चल रही है। संथाल परगना में इस यात्रा के पहुंचते ही सरकार पर दबाव बढ़ा है और छात्रों की आवाज को मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी तरह पारदर्शिता नहीं आ जाती और धांधली पर रोक नहीं लगती। बोरियो में इस यात्रा को युवाओं का व्यापक समर्थन मिला, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Loading

बोरियो पहुंची भर्ती सुधार यात्रा: “नौकरी नहीं बिकने देंगे”, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का ऐलान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button