रक्षाबंधन एवं दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
भाईचारे और सेवा भाव के साथ रक्तदान शिविर का सफल आयोजन


लातेहार। ब्रह्माकुमारीज़, लातेहार के तत्वावधान में रक्षाबंधन के पावन अवसर एवं संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सी.जे.एम. श्री विक्रम आनंद उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में अधिवक्ता श्री नवीन कुमार गुप्ता, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रीमती तारा साहू, संवाददाता श्री संजीत कुमार, डी.सी.ओ. (D.W. & S.D) श्री शैलेंद्र कुमार, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से श्रीमती सुनीता गुप्ता तथा डी.डब्ल्यू.जी. एस.डी. के कैशियर श्री आशीष कुमार शामिल हुए।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से केंद्र संचालिका बी.के. अमता, बी.के. रीना, आलोक भ्राता, मीरा माता, ममता माता, सुनीता माता, भारती माता, बी.के. विनोद, बी.के. अजय, बी.के. दीपक, बी.के. अनिल, बी.के. उपेंद्र एवं बी.के. नीलम सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं में बी.के. विनोद सिंह, अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता, कैशियर आशीष कुमार, जूनियर इंजीनियर विवेकानंद कुमार, प्रभात कुमार सिंह, राज प्रकाश कुमार, दीपक कुमार, मुस्तकीम अंसारी, शुभम कुमार, खेलावन उरांव, मंगल मिंज, सुमित कुमार, ओंकार कुमार सहित कई अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इसके अलावा व्यवसायी संतोष सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर आकाश कुमार सिन्हा, कॉन्ट्रैक्टर संजीव कुमार श्रीनिवास एवं दिलीप कुमार गुप्ता, बैंक कर्मी कृष्ण कुमार, जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार सिंह, सेल्फ एम्प्लॉयड वर्ग से शेखर कुमार, वरुण यादव, संदीप कुमार, अभिनव आनंद, गृहिणी प्रियंका हलधर समेत अन्य लोगों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, इसलिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए।
अंत में ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यों ने सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।
![]()




