क्राइमझारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

जुमार पुल बस स्टैंड से 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

Views: 18
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

जुमार पुल बस स्टैंड से 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

रांची। रांची पुलिस ने जुमार पुल बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए एक महिला को 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची आ रही है। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी गयी। इसके बाद सदर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।

टीम जुमार पुल बस स्टैंड के पास पहुंचकर संदिग्ध महिला का इंतजार करने लगी। दोपहर करीब 3:10 बजे एक महिला ऑटो में अकेली बैठी दिखाई दी। पुलिस को अपनी ओर आते देखकर महिला घबरा गयी और ऑटो से उतरकर भागने लगी। इसी दौरान टीम में शामिल महिला चौकीदार की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम मुन्नी देवी (43) और पति का नाम बाबला राम बताया। वह रांची के सदर थाना क्षेत्र के जतराटांड स्थित कोकर बाजार के देवी मंडप के पास की रहने वाली है।

काले पर्स से मिला ब्राउन शुगर

पुलिस उपाधीक्षक सदर की मौजूदगी में महिला चौकीदार की मदद से मुन्नी देवी की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उसके काले रंग के पर्स में रखे प्लास्टिक के पाउच से 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके अलावा आई-टेल कंपनी का काले रंग का की-पैड मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद भी जब्त किये गये।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मुन्नी देवी ने रांची जिले के अलग-अलग चौक-चौराहों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button