लातेहार
Trending

बरवाडीह से बाबा नगरी देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

प्राचीन पहाड़ी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने शुरू की यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बरवाडीह

Views: 21
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय के प्राचीन पहाड़ी मंदिर सहित विभिन्न मोहल्लों से श्रद्धालुओं का कांवरिया जत्था रविवार को बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू करने से पूर्व कांवरियों ने प्राचीन पहाड़ी मंदिर, पंचमुखी शिव मंदिर एवं बस स्टैंड स्थित आदि शक्ति महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालु सुरक्षित वाहनों से पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक की कामना के साथ अपनी धार्मिक यात्रा शुरू की।

कांवरिया जत्थे में बसंत पाल, शशि कुमार, राजेश कुमार राजू, पंकज कुमार, रविंद्र (पाटला हार्डवेयर), राजकुमार यादव, मनीष, गणेश राम, गौरव कुमार यादव उर्फ झौल, आनंद सोनी, संजीव सिंह, विद्यापति सिंह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं सभी के कल्याण की प्रार्थना की।बरवाडीह से बाबा नगरी देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

Loading

बरवाडीह से बाबा नगरी देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button