झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
धूमधाम से मनाया गया दीपो का त्योहार दीपावली.


बालूमाथ:- प्रखंड मुख्यालय में दीपों का त्यौहार दीपावली हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया ।दीपावली के अवसर पर बाजार में जमकर खरीदारी हुई वही लोग अपने-अपने घरों व दुकानो में भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की एवं सुख समृद्धि व मंगल की कामना किया। लक्ष्मी पूजा के अवसर पर चमातू ग्राम में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। ईधर कई घरों में आकर्षक रंगोलिया व दीप और लाइट लगाकर आकर्षक रूप से घरों को सजाया । बाजार में उमड़ी भीड़ को देखते हुए बालूमाथ पुलिस लगातार गस्त करती रही।
![]()




