स्थानीय समाचार

असम बाढ़ पर पीएम मोदी की चिंता, सांसदों संग बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा

असम बाढ़ पर पीएम मोदी की चिंता, सांसदों संग बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा

नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी ने असम के सांसदों से मुलाकात कर राज्य के विभिन्न हिस्सों में जारी बाढ़ की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार, असम सरकार के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र पूरी तरह से राज्य के साथ खड़ा है।

पीएम मोदी ने सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा और कुशलता की कामना करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित निकालना और राहत पहुंचाना है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि उन्होंने असम के सांसदों से बाढ़ की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की है और केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर राहत कार्यों में जुटी हुई है। साथ ही उन्होंने सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना भी की।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button