ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

साहिबगंज में दिल दहला देने वाली वारदात:नशे में धुत पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से की हत्या

Views: 56
0 0
Read Time:3 Minute, 14 Second

कोटालपोखर संवाददाता। साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव में रविवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां मुजाहिरुल हक (65) ने शराब के नशे में अपने 21 वर्षीय बेटे सफीकुल इस्लाम की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मुजाहिरुल हक रविवार रात करीब 10:30 बजे शराब पीकर घर पहुंचा। उस समय उसका बेटा सफीकुल इस्लाम अपने पलंग पर सो रहा था। नशे में धुत पिता ने अचानक कुल्हाड़ी उठाई और सोते हुए बेटे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सफीकुल के सिर और गले पर गंभीर चोटें आईं।

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिजन पहले उसे कल्याण अस्पताल केंदुआ ले गए, जहां से उसे बरहरवा अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद फरक्का स्थित हयात नर्सिंग होम और फिर धुलियान के ओटू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे जंगीपुर रेफर कर दिया गया। जंगीपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने पत्नी अमीना बीबी पर भी हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान बेटी सबीना खातून की नींद खुली और उसने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखते ही आरोपी कुल्हाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

साहिबगंज में दिल दहला देने वाली वारदात:नशे में धुत पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से की हत्या

बताया जाता है कि मुजाहिरुल हक आए दिन शराब के नशे में घर में झगड़ा और मारपीट करता था। कुछ वर्ष पूर्व भी मारपीट का मामला थाना पहुंचा था, जहां समझौते के बाद उसे चेतावनी दी गई थी।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां, बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

इधर, सूचना मिलते ही सोमवार सुबह रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई महेश कुमार और एसआई विजय यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

साहिबगंज में दिल दहला देने वाली वारदात:नशे में धुत पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से की हत्या

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button