ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचाररांचीस्थानीय समाचार
राँची में भाजयुमो का जेपीएससी कार्यालय घेराव, गेट तोड़कर अंदर घुसे कार्यकर्ता


राँची में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को लेकर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। पहले से तैनात पुलिस बल के बीच प्रदर्शनकारियों ने गेट तोड़कर परिसर में प्रवेश किया, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परिणाम रद्द करने और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सरकार और आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
![]()




