स्थानीय समाचार
रा कृ प्रा विद्यालय हुंडरू के बच्चों ने किया विद्यालय का नाम रौशन


संवाददाता,
लातेहार :- कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आश्रम विद्यालय में नामांकन हेतु आयोजित परीक्षा में राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय हुंडरू के पाँच छात्र-छात्राओं लक्ष्मी कुमारी ,चांदनी कुमारी, कुलदीप उरांव, सुशील उरांव, आर्यन उरांव ने सफल होकर विद्यालय का नाम रौशन किया है इससे विद्यालय परिवार में हर्ष है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीरा प्रसाद यादव ने बच्चों के सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।शिक्षक संजीव कुमार चंद्र एवं प्रमोद पांडे ने भी खुशी जताते हुए कहा कि अगर मन से पढ़ाई की जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। बधाई देने वालों में अध्यक्ष शांति देवी, सुमंती देवी ,प्रमिला देवी,संजय उरांव ,मीना देवी, हरि उरांव, सुमंती देवी, संतोष मेहता, रामप्रसाद साव, सोनम देवी ,प्रदीप उरांव ,सीता देवी सहित कई लोग शामिल हैं।
![]()




