बालूमाथ में वाहन चोर गिरोह का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: संवाददाता, बालूमाथ
बालूमाथ थाना क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को ग्राम ओल्हेपाट में घर के बाहर खड़े एक पिकअप वाहन से डीजल चोरी करते हुए ग्रामीणों की मदद से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में वाहन चोरी, लूटपाट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे।
आरोपियों के पास से एक चोरी का महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन, दो चोरी की बैटरियां, डीजल निकालने का पाइप व मशीन तथा दो मास्टर चाबियां बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत जयसवाल (41 वर्ष), पिता कन्हाई जयसवाल, निवासी छतरपुर, थाना छतरपुर, जिला पलामू तथा विकास कुमार (30 वर्ष), पिता टीका साव, निवासी चट्टीपेटो, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके विरुद्ध लूटपाट, डकैती एवं वाहन चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
![]()




