ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारस्थानीय समाचार

आयोग का मुख्य्मंत्री को पत्र सिक्खों को भी मिले आरक्षण का लाभ

रांची:झारखंड में सिक्ख समुदाय को जाति प्रमाण पत्र और आरक्षण के लाभ का मुद्दे अब जोर पकड़ता नजर आ रहा है.एक ओर इस मामले में जहां युवा पत्रकार,समाजसेवी और बीर खालसा दल के सलाहकार प्रीतम सिंह भाटिया ने लगातार इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर जिंदा किया तो वहीं सिखो की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं में भी चर्चा और प्रयासों का दौर लगातार चल पड़ा है.मौके की नज़ाकत को समझते हुए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने भी इस पर एक मजबूत प्रयास लगातार दूसरी बार किया और सीएम हेमंत सोरेन को भी आयोग का पत्र लिख दिया.

आयोग का मुख्य्मंत्री को पत्र सिक्खों को भी मिले आरक्षण का लाभ

प्रीतम भाटिया का प्रयास रंग लाया ज्योति मथारू ने हेमन्त सोरेन को लिखी राज्य की सच्चाई

इससे पहले भी ज्ञापन के माध्यम से ज्योति मथारू ने ओबीसी कोटे के सिखो को जाति-प्रमाण पत्र देकर समाहित करने का सार्थक प्रयास किया है.आज दोबारा उन्होंने सीएम सचिवालय से पत्राचार कर यह मांग की है कि देश के आठ राज्यों जैसे पंजाब, दिल्ली,हरियाणा,उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश आदि की तर्ज पर झारखंड में भी मजहबी रंगरेटा समाज को अनुसूचित जाति (S.C) का प्रमाण-पत्र,आरक्षण और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए.


वर्तमान में झारखंड में यह प्रमाण-पत्र उपलब्ध न होने के कारण समाज के लोग आरक्षण सहित विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं और संवैधानिक लाभों से दशकों से वंचित रह रहे हैं.


बताते चलें कि बिहार से झारखंड अलग होने से पहले से ही यह स्थिति बनी हुई है कि प्रदेश में अल्पसंख्यक सिक्खों मे OBC और SC को अब तक आरक्षण का कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button