ब्रेकिंग न्यूज़अपराधझारखंडझारखंड समाचार

शादी से 3 दिन पहले मंगेतर की हत्या,प्रेम संबंध बना वजह;दो गिरफ्तार

गिरिडीह संवाददाता:गिरिडीह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी से महज तीन दिन पहले होने वाले दूल्हे की हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मामला जमुआ थाना क्षेत्र के भिखोडीह गांव का है, जहां 20 वर्षीय नीरज हाजरा 5 जुलाई को अचानक लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो उनके पिता ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर जांच शुरू की।

शादी से 3 दिन पहले मंगेतर की हत्या,प्रेम संबंध बना वजह;दो गिरफ्तार

जांच के दौरान कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जमुई के बेला जंगल तक पहुंची, जहां पहले से मिले एक अज्ञात शव की पहचान नीरज हाजरा के रूप में हुई। शव मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि मामला गुमशुदगी नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का है।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरिडीह के गमतरिया गांव की रहने वाली उर्मिला कुमारी का अपने ही जीजा सुभाष पासवान के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसी बीच परिवार ने उर्मिला की शादी नीरज हाजरा से तय कर दी, जो उनके रिश्ते में बाधा बन रही थी।

पुलिस के अनुसार, इसी कारण दोनों ने मिलकर कथित रूप से हत्या की साजिश रची। नीरज को बहाने से बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को बिहार के जंगल में फेंक दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी उर्मिला कुमारी और सुभाष पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त होंडा स्कूटी बरामद की गई है, जबकि बिहार पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी जब्त किए हैं।

प्रारंभिक जांच में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी तलाश में झारखंड और बिहार में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आधुनिक तकनीक और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कम समय में कर लिया गया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button