ब्रेकिंग न्यूज़गढ़वाझारखंड समाचारस्थानीय समाचार

बरडीहा में बीडीओ का सघन निरीक्षण: हरदियारी व दोकरी डैम के जीर्णोद्धार का आश्वासन, बंद रास्ता खुलवाया

बरडीहा (गढ़वा):प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने शनिवार की सुबह 6:30 बजे से बरडीहा प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर सिंचाई व्यवस्था, जन समस्याओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हरदियारी एवं दोकरी डैम का निरीक्षण करते हुए सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने का भरोसा दिया।

बरडीहा में बीडीओ का सघन निरीक्षण: हरदियारी व दोकरी डैम के जीर्णोद्धार का आश्वासन, बंद रास्ता खुलवाया

भ्रमण के क्रम में वे बरडीहा से रजवार टोला होते हुए हरदियारी डैम पहुंचे, जहां सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई का प्रमुख आधार बने चेक डैम की स्थिति का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से डैम की मरम्मत कराई गई है। साथ ही, डैम से निकलने वाली नहर की मरम्मत कराने की मांग भी रखी गई। इसके बाद उन्होंने जीका स्थित दोकरी डैम का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने कहा कि यदि हरदियारी और दोकरी डैम का समुचित जीर्णोद्धार और विकास किया जाए, तो क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि डैम का क्षेत्र वन विभाग के अधीन है, इसलिए विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

बरडीहा में बीडीओ का सघन निरीक्षण: हरदियारी व दोकरी डैम के जीर्णोद्धार का आश्वासन, बंद रास्ता खुलवाया

भ्रमण के दौरान वे जीका स्थित दुर्गा मंदिर परिसर भी पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।

इसी बीच सूचना मिली कि गांव के सार्वजनिक मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध घेराबंदी कर दी गई है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ मौके पर पहुंचे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी हटवाकर रास्ता पुनः चालू कराया।

बरडीहा में बीडीओ का सघन निरीक्षण: हरदियारी व दोकरी डैम के जीर्णोद्धार का आश्वासन, बंद रास्ता खुलवाया

इसके अलावा, उन्होंने बरडीहा में जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत खाद्यान्न वितरण की भी जांच की। इस दौरान उपस्थित लाभुकों से विक्रेता के व्यवहार और खाद्यान्न की मात्रा के बारे में जानकारी ली।

इस मौके पर उप प्रमुख संकेंद्र पासवान, वशिष्ठ पासवान, ललेश्वर राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button