लातेहारझारखंडझारखंड समाचार

रेलवे सर्वे को लेकर लातेहार में बवाल, ग्रामीणों ने टीम को बनाया बंधक

Views: 56
0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second

लातेहार, संवाददाता।
सदर थाना क्षेत्र के आरागुंडी गांव में डीवीसी से कोयला परिवहन के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन के सर्वे को लेकर शुक्रवार को बड़ा विवाद हो गया। गांव के दो पक्षों के बीच तीखी झड़प के बीच सर्वे करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक बंधक बना लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सर्वे टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना रहा।

जानकारी के अनुसार, रेलवे लाइन बिछाने को लेकर गांव दो गुटों में बंट गया है। एक पक्ष विकास के नाम पर सर्वे कार्य का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष ग्रामसभा की अनुमति के बिना किसी भी तरह के सर्वे और निर्माण कार्य का विरोध कर रहा है।

रेलवे सर्वे को लेकर लातेहार में बवाल, ग्रामीणों ने टीम को बनाया बंधक


दो गुटों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले; 2 घायल, पुलिस ने छुड़ाया सर्वे दल

विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक, धक्का-मुक्की और लाठी-डंडे चले, जिसमें ग्राम प्रधान पीतांबर यादव और सुरेंद्र उरांव घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि महिलाएं और पुरुष टांगी, कुल्हाड़ी और लाठी लेकर आमने-सामने हो गए।

रेलवे लाइन के समर्थन में खड़े ग्रामीणों का कहना है कि अभी केवल सर्वे कार्य हो रहा है और इसे रोका नहीं जाना चाहिए। उनका कहना है कि अंतिम निर्णय गांव की सहमति से लिया जाएगा।

वहीं विरोध कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्रामसभा की अनुमति और पूर्व सूचना के सर्वे कराया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक ग्रामसभा की सहमति नहीं मिलेगी, तब तक किसी भी तरह का कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही लातेहार, चंदवा और बालूमाथ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया। पूरे क्षेत्र में फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डायल 100 पर सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button