झुका बिजली का डबल पोल बन सकता है हादसे का कारण

कांग्रेस नेता अरुण पांडे ने एसडीओ से की तत्काल मरम्मत की मांग
रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)
घाघरा। प्रखंड क्षेत्र के चपका तालाब के समीप बिजली विभाग का डबल पोल पिछले कई दिनों से झुकी हुई स्थिति में है। पोल के झुक जाने के कारण उससे जुड़े बिजली के तार भी नीचे लटक गए हैं, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस के जिला महासचिव अरुण कुमार पांडे ने घाघरा विद्युत विभाग के एसडीओ करमा उरांव से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि झुके हुए पोल और नीचे लटके तारों को अविलंब ठीक कराया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

श्री पांडे ने एसडीओ से आग्रह किया कि अधिकतम एक दिन के भीतर डबल पोल को सीधा कर बिजली के तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर कराया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
वहीं, एसडीओ करमा उरांव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
![]()




