झारखंडजमशेदपुरस्थानीय समाचार
परसूडीह बाजार से चोरी गया स्कूटी बरामद , अभियुक्त गया जेल


जमशेदपुर:- परसूडीह थाना पुलिस को गाड़ी चोरी के मामले में सफलता हाथ लगी है। रविवार को चोरी हुई स्कूटी और एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विगत 21 जून को परसूडीह बाजार से एक फल बिक्रेता की स्कूटी चोरी हो गई थी। फलस्वरूप परसूडीह थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के जांच पड़ताल में गोलपहाड़ी नया बस्ती निवासी राजा प्रसाद वाहन चोरी का आरोपी निकला। पूछताछ के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गया स्कूटी बरामद किया गया।
परसुडीह थाना प्रभारी फैज़ अहमद ने बताया कि स्कूटी चोरी के मामले में गिरफ्तार राजा प्रसाद को जेल भेज दिया गया ।
![]()




