स्थानीय समाचार

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रुदीडीह पंचायत में हुआ शिविर का आयोजन

Views: 311
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रुदीडीह पंचायत में हुआ शिविर का आयोजन

पाटन से संवाददाता सीताराम सोनी की रिर्पोट :-

पाटन (पलामू ):-“आपकी योजना आपकी सरकार” आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत रुदीडीह पंचायत के दीपौवा बाजार मे शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखण्ड उप प्रमुख अमरेश वर्मा,बीडीओ अमित कुमार झा,प्रखण्ड अंचल अधिकारी दीपक मिश्रा,पंचायत सेवक अहमद मुखिया मधुबाला देवी,उप मुखिया ज़ोन अब्रम,पूर्व मुखिया टीपी मेहता,पूर्व मुखिया प्रत्याशी सह जलसहिया पिंकी विश्वकर्मा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।शिविर में आमजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में अबुआ आवास योजना,सर्वजन पेंशन योजना,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,मनरेगा,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जेएसएलपीएस,महिला एवं बाल विकास,पशुपालन विभाग,कृषि विभाग,स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दर्जनों से अधिक स्टॉल लगाकर योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त किये गये। वहीं कुछ आवेदकों की समस्याओं का निराकरण ऑन द स्पॉट किया गया। वहीं महिला बाल विकास के द्वारा महिलाओं को गोद भराई की रस्म पूरी की गई।पंचायत के मुखिया ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से आमजनों को सीधा फायदा पहुंच रहा है वही 160 फॉर्म अबुवा आवास का नही लिया गया जो किसी कारण पुरुष के नाम से भरा गया था मुखिया जी ने बताया की ये लोग योग्य लाभुक थे लेकिन ऑपरेटर शिवम ने फॉर्म लेने से इंकार कर दिया।मौके पर जेई रजनीश प्रखण्ड बी एफ टी ब्रजेश कुमार, रोजगार सेवक ब्रजेश सिंह समेत पंचायत के कई गणमन व्यक्ति एव ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button