गलवान घाटी में शहीद हुए कुंदन ओझा की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

कोटालपोखर संवाददाता।
लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुए हिंसक झड़प में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले साहिबगंज के वीर सपूत शहीद कुंदन ओझा की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम में एसडीओ अमर जॉन आइन्द, एसडीपीओ सुशील कुमार, सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू, मंडरो बीडीओ मेघनाथ उरांव, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे, झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, पूर्व सैनिकों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि शहीद कुंदन ओझा का बलिदान राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है और उनकी वीरगाथा सदैव युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
![]()




